Homemade Beauty tips for face
हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बहुत जरूरी होता है। हर लड़की चाहती है की शादी के दिन वो सबसे सुन्दर दिखे। इसके लिए जरूरी है हर दुल्हन के श्रृंगार लिए की वो अपनी त्वचा का अच्छे से ध्यान रखे। आइये देखते है कुछ घरेलु नुस्के जिनकी मदद से होने वाली दुल्हन घर बैठे ही अपनी स्किन का ध्यान रख सकती है।
1. सबसे जरूरी चीज़ है अपनी स्किन का ध्यान रखना। शादी ke 2 महीने पहले से ही दुल्हन को अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। स्किन को हमेशा क्लीन रखे और हफ्ते में एक बार एलोवीरा से मसाज करे।
2. हर दुल्हन को रोज़ 8 घंटे की नींद जरूरी है। पूरी नींद लेने से दुल्हन के चेहरे पर डार्क सर्कल्स नहीं होते।
3. होने वाली दुल्हन को दिन भर में खूब सारा पानी पीना चाहिए। पानी आपके गले और होठों को मॉइस्ट रखता है और ज्यादा खाना खाने से भी रोकता है।
4. होने वाली दुल्हन को पोषण भरा खाना लेना चाहिए। पोषण भरा खाना खाने से आपकी स्वास्थय सही रहती है और चेहरे पे निखार आता है ।
5. होने वाली दुल्हन को तला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।
6. होने वाली दुल्हन को कभी भी खाना स्किप नहीं करना चाहिए। इस से आपको कमज़ोरी महसूस होगी और आँखों के नीचे काले गढ़े भी हो जायेंगे।
7. रात में कभी भी मेकअप लगाके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्किन सुखी हो सकती है ।
8. नए नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
9. होने वाली दुल्हन को देर रात तक काम नहीं करना चाहिए।
10. निखार पाने के लिए घर में बने हुए फेस पैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
Natural Beauty Tips
इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में सबसे ज्यादा नुकसान हमारी स्किन को होता है। धुल , प्रदुषण , सूरज की किरणे , समय पर ना खाना , इन सबका हमारी स्किन पे बुरा असर पढता है। इन सब कारणों की वजह से हमारी स्किन का रंग भी ढल जाता है और गहरा होने लगता है। हर किसी को ही गोरी त्वचा पसंद है। गोरी त्वचा पाने के लिए अपनी त्वचा का अच्छे से ध्यान रखना जरूरी है। नीचे दिए हुए कुछ घर में बने हुए फेस पैक आपका खोया हुआ गोरापन वापिस लाने में मदद कर सकते है।
पपीता और शहद का फेस पैक
ताज़ा पपीता सिर्फ़ खाने में ही अच्छा नहीं होता पर आपकी त्वचा को भी अनेक लाभ भी देता है। पपीता स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। शहद आपकी त्वचा को धुल मिटटी से बचाके रखता है।
इस फेस पैक के लिए आपको चाहिए आधा कप ताज़ा कटा हुआ पपीता और एक छोटा चमच शहद का। पपीते के टुकड़ो को तब तक पीसे जब तक एक अच्छा पेस्ट ना बन जाये। इस पेस्ट में फिर अच्छे से शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पे 20 मिनट तक लगाएं और पहर गुनगुने पानी से अच्छे से धोले। इसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धोये और सूखे हुए तोलिये से पोछ ले।
गोरा होने के उपाय - गोरे होने का तरीका
दूध, नीबू का रस और शहद का फेस पैक
नीबू में ऐसी कई खूबियां है जो स्किन को गोरा करने के लिए काम आती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 बड़ा चमच दूध का , 1 बड़ा चमच नीबू के रस का और 1 छोटा चमच शहद का। इन सभी चीज़ो को अच्छे से मिलाये और पेस्ट बनाके चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए। 20 मिनट के बाद हलके गर्म पानी से चेहरा धोले।
गुलाब जल और बेसन का फेस पैक
बेसन आपकी स्किन को हर तरीके के इन्फेक्शन से बचता है। गुलाब जल आपके चेहरे को निखार देता है और मॉइस्चर देता है।
इस फेस पैक के लिए आपको चाहिए 2 बड़े चमच बेसन और 2-3 छोटे चमच गुलाब जल के। इन दोनों चीज़ो को अच्छे से मिलाये जब तक एक महिम पेस्ट ना बन जाये।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाएं। उसके बाद हलके गर्म पानी से चेहरा धोले।