शादी करना हर किसी का सपना होता है। लड़के को अपनी सपनो की रानी तो लड़की को अपने सपनो के राजकुमार की तलाश रहती है। पहले रिश्ता देखने के लिए लड़के और लड़की के घरवाले मिला करते थे और वे ही रिश्ते को फाइनल करते थे। लड़का और लड़की तो सीधा शादी के समय ही मिलते थे।
लेकिन आजकल समय बदल गया है। आजकल लड़का और लड़की अकेले में बात करते है, एक-दुसरे को समझते है, एक –दुसरे के साथ वक्त गुजारते है और फिर तय करते है की शादी के बंधन में बंधना है या नहीं। आजकल रिश्तों के स्वरूप बदल गये है। आजकल जिस लड़के या लड़की से शादी करनी होती है उन्हें सोशल साइट्स पर ही खोजकर बात शुरू हो जाती है।
ऐसे में आज के समय में जब सब ऑनलाइन हो रहा है तो शादी के लिए रिश्ते बनना पीछे कैसे रह सकता। आज के समय में जब सोशल साइट्स पर प्यार हो जाता है और लोग भागकर शादी कर लेते है। इससे तो अच्छा है की ऑनलाइन अपने लिए जीवनसाथी देखकर गुणों के अनुसार शादी करें जिससे रिश्ते भी टिके रहे।
आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही Matrimonial साइट्स के बारे में बताएँगे जहाँ से आप घर बैठे अपने लिए अपना मनपसन्द जीवनसाथी खोज सकते है और बात को आगे बढ़ा सकते है। इन Matrimonial वेबसाइटस पर लाखों की संख्या में आपको लड़के और लड़कियों के बायोडाटा मिल जायेंगे जिससे आपको अपना पसंद का साथी ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी।
Best Matrimonial Sites In India
Jeevansathi.com

Jeevansathi.com इंडिया की सबसे बड़ी Matrimonial साइट्स में से एक है। इस वेबसाइट पर से लाखों मेम्बर ने अपना मनपसन्द जीवनसाथी पाया है। इस साइट्स पर बायोडाटा अपलोड करने से पहले एक मैन्युअल स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
इसमें हर मेम्बर के डाटा की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है। आप इसमें फ्री में रजिस्टर कर सकते है और अपने जाती, धर्म, समुदाय, पेशे, आय, स्थान आदि के आधार पर जीवनसाथी खोज सकते है। इसमें आपको नियमित मेल और सूचनाएं भी मिलती रहती है जिससे आप इसके बारे में पूरी तरह से अपडेट रह सके।
Shadi.com

Shadi.com पर अब तक 3.5 मिलियन से ज्यादा बायोडाटा रजिस्टर्ड हो चुके है। इनमे हिंदी, मुस्लिम और अन्य सभी धर्म शामिल है। हिंदी धर्म में सबसे ज्यादा राजपूत, सुन्नी, यादव और अग्रवाल कई प्रोफाइल्स है। हिंदी विवाह को पवित्र और शुद्द माना जाता है। यह वेबसाइट इंडिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें आप अपना अकाउंट बनाने के बाद ही लोगों की प्रोफाइल देख सकते है। इसके लिए आपको जरुरी जानकारी और अपना रियल फोटो भी अपलोड करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको जाति, धर्म, समुदाय, रंग, पेशे आदि के आधार पर अपने जीवनसाथी मिल जायेंगे।
Freesathi.com
Freesathi.com पर बड़ी संख्या में हिंदी दुल्हे और दुल्हन का बड़ा डेटाबेस है। इसमें व्यापक मिलान, मैच अलर्ट, असीमित सन्देश, असीमित सम्पर्क और कई तरह की अन्य सुविधाएँ शामिल है। यह यूज़ करने में फ्री, सरल और सुरक्षित है। यहाँ पर आपको अपना पसंद का साथी आसानी से मिल जायेगा।
Hindimatrimony.com
Hindimatrimony।com इंडिया की सबसे बड़ी Matrimonial साइट्स है। हिंदी भाषी दुल्हे और दुल्हन की शादियों की परम्परा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इस वेबसाइट को बनाया गया है। इसमें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों के रिश्ते भी शामिल है। इसमें लगभग हर जात, धर्म और समुदाय को शामिल किया गया है। इस वेबसाइट का नेटवर्क बड़े शहरों जैसे लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, जयपुर, बैंगलूर, इंदौर आदि जगह पर फैला हुआ है। यहाँ पर आपको अपना पसंद का साथी आपकी जरूरत के अनुसार मिल जायेगा।
BharatMatrimony.Com

BharatMatrimony.com भारत में सबसे लोकप्रिय वैवाहिक साइटों में से एक है और इसको सबसे भरोसेमंद साइट में से एक माना जाता है ।इस साइट पर सुविधाएं उपलब्ध है उनसे आपको अपना जीवनसाथी ढूंढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। BharatMatrimony को लिम्का बुक में भी सबसे जय्दा शादी करवाने वाली साइट के रूप में स्थान मिल चुका है BharatMatrimony में दक्षिण क्षेत्र सहित 15 क्षेत्रीय पोर्टल्स हैं। इस साइट पर आप किसी भी कास्ट कम्युनिटी, रेलिजन, जाती, धरम के उचित वर या वधु की खोज आसानी से कर सकते हैं।

