तू घंटी बिग बैंग दी
पुरा लंदन ठुमकदा
ओह जुड्डो नाच्चे पहं दी
पुरा लंदन ठुमकदा
अगर हम ग़लत नही है तो आप लगभग इन शब्दों को पढ़ने की जगह गा रहे थे। जी हां ये बॉलीवुड फिल्म क्वीन का गाना है। और बॉलीवुड सोंग्स हमारी रगों में दौड़ते है। इंडिया में हर शादी अधूरी है संगीत के बिना! और संगीत का फंक्शन अधूरा है बॉलीवुड सोंग्स के बिना! इंडियन शादी में काफी सारी रस्में और समारोह होते है। जैसे कि हल्दी, मेहंदी, संगीत, बारात, बिदाई आदि। तो बॉलीवुड के पास भी हमारी शादी की हर रसम, रित, रिवाज़ और फंक्शन के लिए गाने है। सिर्फ शादी ही नहीं एंगेजमेंट और मैरिज एनिवर्सरी के लिए भी गाने है।
ऐसे ही कुछ नए पुराने टॉप 15 बॉलीवुड वेडिंग सोंग्स की सूची हमने आप के लिए संकलित की है। इस सूची में ओल्ड बॉलीवुड सोंग्स, न्यू बॉलीवुड सोंग्स, रोमांटिक हिंदी सोंग्स, हैप्पी वेडिंग सोंग्स, ओल्ड रीमिक्स, dj mix सब शामिल है। इन गीतों से आपके संगीत फंक्शन में चार चांद लग जाएंगे। और संगीत में हाज़िर हर किसी के पैर थिरक उठेंगे। हर कोई झूमने लगेगा इस बात की गारंटी है। आइए चलते है बॉलीवुड वेडिंग सोंग्स के सफर पर।
1. चिट्टीयां कलाइयां वे ( रॉय ) 2015
चिट्टीयां कलाइयां वे
ओ बेबी मेरी चिटीयां कलाइयां वे
यह हीट हिंदी सोंग हमारी लिस्ट में फर्स्ट है। घर की सारी लड़कियों को इस सिजलिंग सोंग में पार्टिसिपेट करवाए। कंटेंपररी स्टेप्स के साथ मॉडर्न स्वेग इस गाने की बीट्स में जान डाल देगा। आखिर इसमें इंडियन शादी में होने वाली सारी शॉपिंग की बात जो छेड़ी है।
2. घूमर (पद्मावत) 2018
कनक प्रीत की सर पे ओढ़ कर घूमर घूमर घूमे
हाँ घूमर घूमर घूमे। इस गाने के बीट को सूनकर आप खुदको रोक नहीं पाओगे। आप अपनी गर्ल स्क्वॉड के साथ इस गाने को कोरियोग्राफ करे। ट्रेडिशनल फास्ट और स्लो स्टेप के कॉम्बिनेशन के साथ इसका सिग्नेचर स्टेप बहुत ग्रेसफुल है।
3. राधा (जब हैरी मेट सेजल) 2017
आप की गैंग के साथ ग्रुप परफॉर्मेंस के बाद बारी आती है अपनी फीलिंग्स दिखाने की! अपने पार्टनर के लिए इस हैप्पी वेडिंग सोंग पे डांस करके उसे चौंका दे। अपनी सखियों को बैकग्राउंड में रखना मत भूलिएगा।
4. काला चश्मा (बार बार देखो) 2016
कैटरीना के इस हीट सोंग के पहले किसी को पता नहीं था के ब्राइड सनग्लासेस के साथ इतनी जचती है। इस ट्रेंडिंग स्टाइल के साथ अपने पार्टनर के साथ परफॉर्मेंस से स्टेज हिला दीजिए।
5. पंजाबी वेडिंग सोंग (हसी तो फसी) 2014
आप पंजाबी हो या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता! यह गाना शुरू होते ही सबके पैर थिरकने लगेगे। छोटा हो या बड़ा, हर कोई जो वहा मौजूद है अपने आप नाच उठेगा।
6. नवराइ माझी (इंग्लिश विंग्लिश) 2012
आपकी मम्मी, मौसी, बुआ, चाची के साथ श्रीदेवी जी के इस सोंग को कोरियोग्राफ करे। इस सोंग पे ठुमका लगा के सब आनंदित हो उठेंगे।
7. मेहंदी सोंग्स
मेहंदी की रस्म के लिए फिल्म ज़ुबैदा का “मेहंदी है रचनेवाली” और फिल्म ddlj का “मेहंदी लगा के रखना” का चुनाव अच्छा है।
8. ओ हमदम सुनियो रे (साथिया) 2002
इस ओल्ड हिंदी सोंग का रोमांस अभी भी बरकरार है। आप अपने पार्टनर के साथ स्लो म्यूजिक पे अपने फीट को टेप और बॉडी को स्विंग करना चाहेगी। इस रोमांटिक हिंदी सोंग पे अपने पार्टनर के साथ डांस का मौका आप नहीं गवाएगी।
9. मोह मोह के धागे ( दम लगा के हईशा है) 2015
यह एक बेहद रोमांटिक गाना है। जिसपे आपके और आपके पार्टनर का एक कपल परफॉर्मेंस बनता है। इस गाने की सूधिंग इफेक्ट फंक्शन में जान डाल देगी। और आपके रोमांस को अगले पड़ाव पर ले जाएगी।
10. लैंबोर्गिनी
दिलजीत दोसांझ के इस डांस नंबर के साथ अपना बॉय स्क्वॉड भी पीछे नहीं रहना चाहिए। आप अपने सारे कजिन के साथ मिलकर एक बढ़िया डांस कोरियोग्राफ कर सकते हैं।
11. नागिन नागिन (बजाते रहो) 2013
इंडिया में चाहे कहीं भी शादी क्यों ना हो। आपको एक बंदा तो ऐसा मिल ही जाएगा जो संगीत में नागिन डांस करेगा। आपको ये गाना तो अपनी लिस्ट में रखना ही पड़ेगा। अनमोल मलिक का ये गाना आपके फंक्शन में आए अंकल्स को नागिन डांस करवाके ही छोड़ेगा।
12. नगाड़े संग ढोल बाजे ( गलियों की रास लीला राम-लीला ) 2013
फास्ट बीट्स वाले ये हीट हिंदी सोंग पे आप रास गरबा परफॉर्म कर सकते है। ट्रेडिशनल स्टेप्स के साथ इस गाने पे आपके फैमिली का कोई भी जेनरेशन का सदस्य नाच सकता है। और आपके फैमिली के कपल्स रास खेल सकते है।
13. तुम्ही हो बंधु (कॉकटेल) 2012
इस गाने की धुन और शब्द पे कोई अपने आप को डांस करने से नहीं रोक सकता। अपने फैमिली के सारे मेंबर्स के लिए फ्री स्टाइल डिस्को के लिए आप ये गाना अपने लिस्ट में रख सकते है।
14. ओल्ड सोंग्स
ये गाना नहीं कैटेगरी है। जो आपके संगीत फंक्शन के सिंगिंग सेशन के लिए है। जिसमे आप ओल्ड हिंदी सोंग ले सकते हो। किशोर कुमार सोंग्स और लता मंगेशकर सोंग्स आज भी सुनने में शानदार लगते है। काफी सुधिंग इफेक्ट देते है।ओल्ड जेनरेशन के लोग इसे काफी पसंद करेंगे।
एक लड़की भीगी भागी सी ( चलती का नाम गाड़ी ) 1958
मेरे सपनो की रानी (आराधना) 1969
अपलम चपलम (आज़ाद) 1955
15. ओल्ड रीमिक्स
लास्ट बट नोट ध लीस्ट ये कैटेगरी है उन गानों की को हाल ही के सालों में रिलीज़ हुए हैं। यह काफी हीट गानों के सुपर हीट रीमिक्स है। जो दो जेनरेशन को जोड़ते है।
तम्मा तम्मा ( बद्रीनाथ की दुल्हनियां) 2017
आंख मारे (सिम्बा) 2018
दिलबर दिलबर (सत्यमेव जयते) 2018

