The indian prayer prepraing the worship items for thread ceremony (puja, pooja) of indian wedding event with Ganesha statue (Hindu god of wisdom)

क्या है जरुरी सामान और सामग्री विवाह के लिए?

[vc_custom_heading text=”विवाह ” font_container=”tag:h2।text_align:left।color:%23ff3399″]एक ऐसा बन्धन दो लोग जीवनसाथी बनकर, जीवन भर साथ निभाने का वचन देते है। एक बेटी के घर से विदा होने का समय नए जीवन के प्रवेश होने का रास्ता यहीं से होकर जाता है। विवाह कोई आम रस्म नही क्योंकि इसमे होते है सभी देवी देवता जिन्हें आह्वान करके आमंत्रित किया जाता है। भारतीय विवाह में बहुत सारे रीति रिवाज होते है, और बहुत से रीति रिवाजों के लिए चाहिए बहुत सा सामान। सामान की लिस्ट इतनी लंबी होती है कि एन वक्त तक कुछ ना कुछ रह ही जाता है। फिर शुरू होती है बेकार की भागदौड़ और शादी का मज़ा किरकिरा हो जाता है। चलिए आपको हिन्दू विवाह में प्रयोग होने वाले सारे सामान और सामग्री बनाने के सामान की लिस्ट देते है।[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”विवाह का सामान व सामग्री” font_container=”tag:h2।text_align:left।color:%23ff3399″]रिश्ता तय होने से लेकर विवाह मंडप तक का सामान कुछ इस प्रकार है।[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”1-गोद भराई का सामान” font_container=”tag:h3।text_align:left।color:%23ff3399″]
  • लड़की के कपड़े(स्थिति के अनुसार 5, 7, 11, 21)
  • यदि लड़की का कोई भतीजा या भांजी हो तो उसके लिए खिलौने और कपड़े
  • लड़की के भाई, भाभी के कपड़े
  • लड़की की ज्वैलरी, जिसमे पायल या गोल्ड सेट कुछ भी हो सकता है
  • श्रृंगार का सामान
  • गोद मे रखने का नारियल
  • मिठाई
  • फल
  • एक नई चुनरी जिसमे सब सामान लड़की की गोद मे रखा जाएगा
[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”2-टीके या सगाई का सामान” font_container=”tag:h3।text_align:left।color:%23ff3399″]
  • लड़के के कपड़े
  • लड़के के परिवार जनों के कपड़े
  • देवताओं का साड़ी जोड़ा
  • फल
  • मिठाई
  • लड़के की चेन, अंगूठी, घड़ी स्थिति अनुसार
  • नारियल
  • रोली
  • हल्दी
  • एक नया तौलिया जिसमे सब सामान लड़के की गोद मे रखा जाएगा
[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”3-लग्न का सामान” font_container=”tag:h3।text_align:left।color:%23ff3399″]
  • कुमकुम
  • चावल
  • 5 सुपारी
  • कलावा या मौली
  • गुड़
  • 5 नारियल
  • दो जोड़े जनेऊ
  • लौंग
  • आटा
  • हल्दी(पिसी हुई और साबुत हल्दी की गांठ भी)
  • फल(कम से कम 7 प्रकार के)
  • मिश्री
  • काजल की डिब्बी
  • लड़की के लिए पीली साड़ी और हरी चूड़ियां
[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”4-हथलग्न का सामान” font_container=”tag:h3।text_align:left।color:%23ff3399″]
  • साबुत हल्दी की गांठ
  • कलावा
  • मूसल, ओखली
  • सवा 5 kg गेहूँ(हथलग्नो द्वारा कूटे गए)या जौं
  • मिट्टी के बर्तन
  • एक घड़ा और 4 करवे होते है,इनमें पानी, चावल, आटा, गुड़, तेल रखा जाता है।
  • आटा
  • गुड़
  • चावल
  • तेल
[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”5-हल्दी का सामान” font_container=”tag:h3।text_align:left।color:%23ff3399″]
  • हल्दी
  • सरसो का तेल
  • दूब घास( कलावे से बांधकर ब्रश जैसा बनाले)
  • सरसो के दाने
  • चावल
  • बैठने के लिए पटरा
  • चौक पूजने के लिए आटा
  • पटरे में कलावा बांधकर बैठा जाएगा
  • दूब घास की बनी इंडली जिन्हें सर पर रखा जाता है, हल्दी लगने के बाद जब लड़का लड़की नहा लेते है तो सर पर इंडली रखकर उस पर मीठी पूरी रखी जाती है जिसे लेकर लड़का या लड़की देव स्थापना(थापों की जगह) बैठकर देवताओं की पूजा करते है।
[/vc_column_text][vc_custom_heading text=”6-छेई मढ़े का सामान” font_container=”tag:h3।text_align:left।color:%23ff3399″]
  • सराही, बनी बनाई मिलती है
  • सींक
  • छाज़
  • लड़के के लिए जनेऊ
  • लकड़ी की चम्मच जिसमे लड़का भिखी मांगता है।
  • पीले रंग का अंगोछा
  • पीली धोती
  • कंगना

इसके बाद सभी रस्मे सम्पन्न होकर जब दूल्हा दुल्हन विवाह मंडप में आते है तब सारा सामान होना अति आवश्यक है। विवाह मंडप के सामान की लिस्ट निम्न प्रकार है।[/vc_column_text]

  • हवन सामग्री 1 किलो
    वैसे तो सामग्री बनी बनाई मिलती है, पर वैदिक रीति के अनुसार प्रयोग होने वाला सामान उसमे ना के बराबर होता है। क्योंकि आजकल सामग्री में भी मिलावट होने लगी है, बाजार वाली सामग्री में चन्दन की जगह लकड़ी का बुरादा, सफेद चंदन और पीले चन्दन में मुल्तानी मिट्टी की मिलावट की जाती है।  गूलर, पीपल, नीम, आक, कुशा, कत्था, दूर्वा, केवल यही चीज़े डालते है। आप सब सामान लाकर उसे एक जगह मिला सकते हो ताकि विवाह मंडप शुद्ध सामग्री से पूर्ण रूप से सात्विक हो जाए। ये सभी चीज़े पंसारी की दुकान पर आराम से मिलती है।
  • काले तिल
  • सफेद तिल
  • इन दोनों के आधे चावल
  • चावल का आधा जौं
  • जौं का आधा बूरा
  • इस सबका टोटल मिलाकर घी
  • अन्य सामग्री है, पंचमेवा, सर्वोषधि पिसी हुई, आमा हल्दी, दारू हल्दी, बचकूट, जटामासी, अगरतगर, छआर छबीला, नांगल मोथा, बाल झड़ गिलोय, इंद्र जौं , लाल चन्दन, सफेद चंदन, इलायची, लौंग, केसर, भोजपत्र, छुआरे, कच्ची खांड, पीली सरसों, काली सरसो, गूग्गल, कमलगट्टा, बेलपत्र
  • एक किलो आम की लकड़ी
  • देसी घी
  • कपूर
  • नारियल
  • जौं
  • मौली
  • छुआरे
  • हल्दी की गांठ
  • चावल
  • दही
  • शहद
  • खील
  • गठबंधन चीर(दो कपड़े जिनसे गठबंधन किया जाता है)
  • पत्थर का टुकड़ा(शिलारोहण के लिए)
  • गुलाब गेंदा के फूल
  • धूप अगरबत्ती आलू(अगरबत्ती टिकने के लिए)
  • माचिस, रुई
  • मिठाई, फल(5 तरह के जिसमे केला जरूर हो)
  • जयमाला
  • सिंदूर, मंगलसूत्र
  • चौकी, विवाह वेदी मंडप
  • 5-5 कटोरी, थाली, चम्मच( स्टील के बने)
  • जल रखने को लोटा( तांबे और स्टील का) स्टील के गिलास, घी रखने का डोंगा
  • शक्कर
  • पूजा के लिए थाली
  • चन्दन पाउडर
  • पान के पत्ते
  • आटा
  • पिसी हल्दी
  • बरी पूरी का सामान(ये सामान लड़के वालों की तरफ से लड़की को फेरो पर दिया जाता है, इसमे सूखे मेवे, गोला, टॉफी, बड़े बताशे, कलावा, मिश्री के कुंजे और मिठाई होती है)।
  • कटोरदान(लड़के वाले मंडप में लेकर जाते है जिसमे विवाह के बाद लड़की की सास के लिए मिठाई आती है)। इसमे बताशे, मेहंदी, कलावा, छुआरे, सामग्री(हवन के लिए) होती है।
  • इसके अलावा लड़के वाले फेरो पर लड़की के मोजे, सफेद चादर(हल्दी लगी हुई) चुनरी, मोहरी, चांदी का छल्ला, पायल, चूड़ी भी लेकर जाते है।
  • बरेनुया-  ये बना बनाया मिलता है, इसे घर का दामाद या बहनोई मंडप में बांधता है।
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

[amazon box="B07CQ8FL7V,B07K5YRWDS,B077T6BJ7G,B077Q6ML95" grid="3"]
Previous Post
Punjabi Wedding Rituals
English शादी के टिप्स

What Is Marriage । What is Shadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!