how to impress a boy in first meeting for marriage

शादी की पहली मुलाकात में लड़के को कैसे करें इम्प्रेस ?

[vc_custom_heading text=”How to impress a boy in first meeting for marriage” font_container=”tag:h2।text_align:left।color:%23f20272″] लड़का हो या लड़की हर किसी को एक परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश होती है। बात जब लड़के को पसंद करने की हो तो लड़की को ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है जो उसे खुश रह सके, उसे हंसाये, उससे प्यार करें। अगर आप भी अपने सपनों का राजकुमार अरेंज मैरिज के द्वारा देख रही है तो थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है।
लव मैरिज में तो पता है आप एक-दुसरे को अच्छे से जानते है। वो कहते है ना की नया शेर पालने से अच्छा है की पुराना मुर्गा ही पसंद किया जाए। खैर यहाँ बात अरेंज मैरिज की हो रही है और किसी अजनबी से मिलना और उससे बात करना नर्वस कर देता है। पहली मुलाकात बहुत जरुरी है वो कहते है ना “फर्स्ट इम्प्रेशन इस लास्ट इम्प्रेशन”।

अब आप भी लड़के से अकेले बात करने जा रही है तो ध्यान रखें की जरूरत है की लड़के से कैसे सवाल करने है और किस तरह से बात करनी है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की अरेंज मेरिज के दौरान फर्स्ट मीटिंग के समय लड़के से कैसे सवाल करें।

[/vc_column_text][vc_message]

ये भी पढ़े : शादी के लिए बायोडाटा कैसे बनाये (Girl)

[/vc_message][vc_custom_heading text=”ladke se kaise baat kare” font_container=”tag:h2।text_align:left।color:%23f20272″][vc_single_image image=”3203″ img_size=”full”]

लड़के से पहली मुलाकात में कैसे सवाल करें

उसके शौक के बारे में पूछें

लड़के से उसके शौक और उसकी रुचियों के बारे में पूछे। उससे पूछें की जीवनसाथी को लेकर उनकी क्या आशाएं है। सीधा यह सवाल ना पूछें पहले बात को हल्के से शुरुआत करें जैसे आदतें, शौक, पसंद-नापसंद आदि। इससे आपको उसकी जीवनशैली के बारे में पता चल जायेगा और यह भी पता चल जायेगा की उसे कैसी लड़की की तलाश है।

उसे वोर्किंग वुमेन से कोई आपत्ति तो नहीं है?

आप कहीं जॉब कर रही है तो जाहिर सी बात है शादी के बाद भी आप उसे छोड़ना नहीं चाहेगी। कुछ परिवार रुढ़िवादी सोच के होते है जिन्हें पसंद नहीं की उनकी बहुएं बाहर काम करें और ऐसे में यह आपके लिए क्लेश की स्थिति पैदा कर सकता है। बहुत से मर्द ऐसे भी होते है जो अपनी पत्नी के करियर में उसकी मदद करते है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपको भी हाँ कहने से पहले सोचना चाहिए।

[/vc_column_text][vc_message]

ये भी पढ़े : अरेंज्ड मैरिज में क्या सवाल पूछे (arrange marriage question)

[/vc_message]

उसका करियर और लक्ष्य क्या है?

शादी के बाद पुरुष पर आर्थिक और सामजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। इसलिए आपको भी यह अच्छे से पता होना चाहिए की जिसे आप पसंद करने जा रही है वह इन सभी जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार है या नहीं। आप उनसे उनके करियर और लक्ष्य के बारे में बात करें। आप उनसे उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में बात कर सकती है।

उसके घर-परिवार में आपकी क्या जिम्मेदारी होगी?

हो सकता है की आप बहुत फ्रेंक हो और “चलता है” वाला नजरिया रखती हो लेकिन लड़का अनुशासन वाला हो। इसलिए आप पूछे की उनकी अपनी पत्नी से क्या इच्छाएं है, ख़ास-तौर पर घर-परिवार के लिए। इससे आपको पता चल जायेगा की लड़के का परिवार रुढ़िवादी सोच वाला है या खुले विचारों वाला।

[/vc_column_text][vc_message]

ये भी पढ़े : कैसे बचाए शादी में पैसे कैसे बचाए

[/vc_message][vc_single_image image=”3205″ img_size=”full”]

क्या वो आपके माता-पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है क्या?

शादी के बाद भी लड़की अपने माता-पिता से नजदीकी चाहती है और उसका कारण आर्थिक या भावनात्मक कुछ भी हो सकता है। ध्यान दें की लड़का ऐसा होना चाहिए जो आपके माता-पिता की इज्जत करें और शादी के बाद उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे और निभाएं। इसलिए अच्छा होगा की आप यह सब बातें पहले ही पूछ ले।

क्या वो बहुत ज्यादा धार्मिक है?

आप बहुत नास्तिक हो और जिस घर में आपकी शादी हो रही है वो बहुत धार्मिक और पूजा-पाठ वाला हो तो तालमेल बिठाने में मुश्किल आ सकती है। इसलिए उससे पहले उसकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में बात कर ले।
शादी के बाद किसी और शहर या देश में बसना चाहता है?
यह सवाल बहुत जरुरी होता है की लड़का शादी के बाद किसी और शहर या देश में बसना चाहता है या नहीं। अगर शादी से पहले लड़का कहे की वो किसी और शहर में जाकर बसेगा और शादी के बाद वो बात से पलट जाए तो यह सब चीजें पहले से ही क्लियर कर ले।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]
[amazon box="B07CQ8FL7V,B07K5YRWDS,B077T6BJ7G,B077Q6ML95" grid="3"]
Previous Post
Wedding Day
Hindi शादी का मेन्यू शादी के कार्ड शादी के गाने शादी के गेम्स शादी के फोटोग्राफर

क्या होती है शादी? क्या शादी करना जरुरी है ?

Next Post
मैरिज एनिवर्सरी पर क्या गिफ्ट दे
Hindi Marriage Tips

पति के लिए सबसे अच्छा रोमांटिक उपहार, पति के लिए सालगिरह उपहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!